Description : प्रज्ञान इंटरनेशनल स्कूल डुढेरा में 20 अप्रैल 2024 को हिन्दी विषय की अंतर्वर्गीय विशेष गतिविधि प्रतियोगिता करायी गयी। कक्षा तृतीय से कक्षा 12 तक की कक्षाओं की इस प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रत्येक कक्षा एवं वर्गों में हिंदी विषय के शिक्षक- शिक्षिकाओं के निर्देशन में कक्षा तृतीय में मूक अभिनय,कक्षा चतुर्थ में दोहा - वाचन कक्षा पंचम में काॅलाज मेकिंग, कक्षा छह और सात में अभिनय प्रस्तुति,कक्षा आठ में श्लोक वाचन ,कक्षा 9 में वाद- विवाद प्रतियोगिता, कक्षा दस एवं बारह में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा कक्षा ग्यारह में रसों पर आधारित बालकवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को सृजनात्मक कौशल, अभिनय कौशल, भाषा कौशल, व्याकरणिक कौशल एवं काव्य सौन्दर्य कौशलों को सीखने का अवसर मिला। इस प्रतियोगिति के आयोजन में हिन्दी विभागाध्यक्ष श्री नीरज तालान के दिशा-निर्देशन में हिंदी विभाग के शिक्षक- शिक्षिकाओं सतीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा निक्की त्यागी, अंजू गर्ग, सुनीति, वीना गुप्ता, रवेन्द्री अत्री,पूनम मिश्रा एवं सुमनलता आदि का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत क्रियाकलापों की सराहना करते हुए सकारात्मकता के साथ सृजनात्मक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
These are created to enrich a child’s experience by promoting the stimulation of all senses.
Read more
The media center of our school is interactive resource area that is more than a library.
Read more
Physical strength is one of the most vital elements of leading a hale and hearty life.
Read more